- Hindi News
- ग्रामोद्योग मेले में लघु उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा
ग्रामोद्योग मेले में लघु उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा
गांधी भवन में बुधवार से ग्रामोद्योग मेला शुरू हुआ। इसमें लघु उद्यमियों ने स्टाल लगाए।प्रधानमंत्री रोजगार सृजन पर आयोजित कार्यक्रम में मप्र सहित कई प्रदेश से आए लघु उद्योग निर्माताओं ने अपने उत्पादों के माध्यम से प्रतिभा दिखाई। मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं जिला व्यापार और उद्योग केंद्रों द्वारा बैंकों के माध्यम से संचालित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ अमित तोमर ने किया। इस दौरान केएस रघुवंशी, गोविंद शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, सुधीर कदमने आदि उपस्थित थे।
ग्रामोद्योग मेले में लगे स्टाल से वस्तुएं खरीदते ग्राहक।