पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व मुख्यमंत्री को भूल गई कांग्रेस और निगम

पूर्व मुख्यमंत्री को भूल गई कांग्रेस और निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वमुख्यमंत्री पंडित भगवंतराव मंडलोई को नेता और अफसर भूल गए। 10 दिसंबर को उनकी जयंती पर शहर में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। निगम ने घंटाघर के बगीचे में स्थित दादा की प्रतिमा से धूल तक साफ नहीं करवाई। प्रतिमा के साथ ही आसपास धूल की परत दिखाई दी। जयंती के एक दिन पहले प्रतिमा अंधेरे में डूबी रही वहीं जयंती के दिन प्रतिमा स्थल पर कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। श्री मंडलोई कांग्रेस नेता होने के साथ ही एकमात्र ऐसी शख्सियत हैं जो खंडवा में नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री तक के पद पर काबिज हुए। राजनीतिक जोड़-तोड़ में जुटे कांग्रेसियों को उनकी जयंती याद नहीं रही। दोपहर में शहर के किसी व्यक्ति ने प्रतिमा पर एक माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

तय नहीं था कार्यक्रम

^पार्टीके कार्यक्रम तय होते हैं। पहले से कार्यक्रम तय नहीं था। वैसे वरिष्ठ नेताओं की जयंती पर कार्यक्रम गांधी भवन में ही किए जाते हैं। -ओंकार पटेल, जिलाध्यक्षकांग्रेस

गलती तो हुई है

^प्रतिमास्थल पर मंडलोई जी के परिवार की ओर से कार्यक्रम आयोजित होता है। माल्यार्पण के साथ ही आसपास सफाई नहीं कराने की गलती तो हुई है। -एसआर सोलंकी, निगमआयुक्त