- Hindi News
- ठेकेदार पर अंकुश नहीं, तभी तो 15 महीने में भी नहीं बना फोरलेन
ठेकेदार पर अंकुश नहीं, तभी तो 15 महीने में भी नहीं बना फोरलेन
अपनी प्रतिक्रिया हमें भेजे
इंदौरनाके से धरमकांटे तक बायपास रोड पर फोरलेन बनाने के लिए 15 महीने में सड़क को चौड़ी करने के लिए खुदाई तक नहीं हो पाई। 31 जनवरी तक काम पूरा करने की समय सीमा है। 52 दिन में चौड़ीकरण के लिए खुदाई, पुलियाओं का निर्माण और डामरीकरण होना संभव नहीं है। फोरलेन कालिका कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रही है। कंपनी ठेकेदार अफसरों से सांठगांठ कर मनमानी कर रहा है। जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के अफसर भी अपने स्वार्थ के कारण लापरवाह बने हुए हैं। अफसर अतिक्रमण का बहाना बना रहे हैं। ठेकेदार से मिलीभगत होने के कारण किसी भी अफसर ने तो अतिक्रमण हटवाने का प्रयास किया और ही फोरलेन के लिए खुदाई शुरू करवाई। ठेकेदार को आर्थिक लाभ पहुंचाने का प्रयास अफसरों द्वारा किया जा रहा है।
अबबढ़ाना पड़ेंगी समय सीमा: संभवत:ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए समय सीमा बढ़ा दी जाएगी। यह समय तीन से पांच महीने का हो सकता है। 30 मई तक का समय ठेकेदार को दिया जा सकता है।
यह हुआ 15 महीने में
15 महीने में फोरलेन क्यों नहीं बन पाया, क्या आप साइट पर नहीं रहते हैं?
{ऐसा नहीं है साइट पर ही काम करवाता हूं। निगम के पट्टेदारों के अतिक्रमण नहीं हटने से काम नहीं करवा पा रहे हैं।
अतिक्रमण के कारण सड़क नहीं बन रही है तो आप हटवा क्यों नहीं रहे हैं?
हमनेकई बार निगम को पत्र लिखे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। {अतिक्रमणहटवाने का काम निगम का है। निगम ही अतिक्रमण हटवा सकता है। हमारा काम सिर्फ सड़क बनवाना है।
मतलबअतिक्रमण नहीं हटे तो सड़क नहीं बन पाएगी? क्या आपने कलेक्टर को यह समस्या बताई।
{हां बिना अतिक्रमण हटाए सड़क नहीं बन पाएगी। हमारे वरिष्ठ अफसर समय-समय पर बैठकों में कलेक्टर को यह समस्या बता चुके हैं। कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण देख चुके हैं।
ठेकेदारको फायदा पहुंचाने के लिए आप और अफसर जानबूझकर तो देरी नहीं कर रहे हैं? ठेकेदार से आपकी मिलीभगत तो नहीं है।
{हमारी ठेकेदार से कोई मिलीभगत नहीं है। वरिष्ठ अफसरों सतत काम करवाने के लिए ठेकेदार पर दबाव बना रहे हैं लेकिन अतिक्रमण के कारण काम नहीं हो रहा है।
जहांअतिक्रमण नहीं है वहां भी तो अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया। ऐसा क्यों?
{इंदौरनाके से संजय नगर चौराहे तक काम चल रहा है। यहां अतिक्रमण की समस्या नहीं है पहले यहीं काम करा