खंडवा| रिमझिम बारिश के बीच शुक्रवार रात 12 बजे जिला अस्पताल के सामने डिवाइडर पर कार चढ़ गई। दुर्घटना में कार का इंजन फूट गया और कांच फूटकर सवारी की नाक में घुस गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मालगंज इंदौर निवासी महेश पिता नारायण शर्मा पत्नी मधु शर्मा, बहू और बेटा-बेटी के साथ कार एमपी 09 सीएफ 3505 से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इस दौरान कार डिवाइडर पर चढ़ गई।
कार ड्राइवर ने बताया कि रिमझिम बारिश और अंधेरे के कारण डिवाइडर दिखाई नहीं दिया।कार की स्पीड भी सामान्य थी। डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर नहीं लगा होने से हादसा हुआ। घायल मधु ने बताया कि उन्हें परिवार सहित गोवा के कारवर जाना था। पति महेश शर्मा उन्हें इंदौर से खंडवा छोड़ने आए थे। रात 12.30 बजे मंगला एक्सप्रेस से रिजर्वेशन था। दुर्घटना के कारण शर्मा परिवार ने यात्रा निरस्त कर दी।