नेशनल लोक अदालत आज
खंडवा| जिलान्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत होगी। सुबह 10.45 बजे जिला न्यायाधीश अभिनंदन कुमार जैन, कलेक्टर एमके अग्रवाल, एसपी एमएस सिकरवार, लोक अदालत प्रभारी विशेष न्यायाधीश गौरीशंकर दुबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव गंगाचरण दुबे करेंगे। लोक अदालत में इस बार लोक अदालत में जिला मुख्यालय के 18 न्यायाधीशों की 21 खंडपीठ गठित की गई है। जिला न्यायालय में लंबित 11 हजार मामलों में राजीनामा योग्य 4700 मामलों का इन अदालतों को निराकरण के लिए भेजा गया है। ज्यादा से ज्यादा मामलों का निराकरण कराने के लिए विभागों के साथ प्री सीटिंग की गई थी।