अपराध समाचार
घर पर पत्थर फेंककर परेशान किया
खंडवा.ग्रामबमनगांव में शुक्रवार रात 8 बजे दुलीराम पिता बालू पंडया के घर पर अचानक पथराव हो गया। दुलीराम और उसके परिजन ने पत्थर मारते हुए मोनू कमलचंद को देखा। घटना के बाद फरियादी ने कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने मोनू के खिलाफ रात 10 बजे प्रकरण दर्ज किया।
किशोरीका रास्ता रोककर हाथ पकड़ा
खंडवा.ग्रामजसवाड़ी में शुक्रवार दोपहर किशोरी (16) का रास्ता रोकर हाथ पकड़ने वाले आरोपी संजय पिता उत्तम राठौर निवासी जसवाड़ी के खिलाफ कोतवाली में रात 9 बजे प्रकरण दर्ज किया गया। छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक घर से बाजार जाते समय अकसर छेड़छाड़ कर परेशान करता था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे उसने हाथ पकड़ लिया। किशोरी ने परिजन को बताया तो आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
दहेजके लिए मारपीट कर प्रताड़ित किया
खंडवा.मूंदीथाना क्षेत्र के ग्राम उटड़ी में दहेज के लिए मारपीट का शारीरिक मानसिक प्रताड़ना के मामले में आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पीड़ित महिला रुखया बाई पति रामू कोरकू ने पति रामू पिता देवीसिंह ने 4 दिसंबर को पति के खिलाफ शिकायत की थी।