पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधे घंटे तेज बारिश, बढ़ेगी ठंड

आधे घंटे तेज बारिश, बढ़ेगी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारको अचानक मौसम बदला। रात साढ़े आठ बजे बिजली की चमक बादलों की गरज के साथ बरस पड़े। हल्की बूंदाबांदी से शुरू हुआ रिमझिम सिलसिला कुछ देर तेज बारिश में बदल गया। शहर में आधे घंटे तेज बारिश हुई। देर रात तक बारिश का दौर चला। इससे शहर की सड़कें तरबतर हो गई। अंचल में भी कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश हुई।

दिनभर बादलों की लुकाछिपी के बाद रात में मावठा गिरने से मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर से रही नमी के कारण आसमान में बादल छाए। फिलहाल उत्तर-पूर्वी हवा चल रही है। मौसम में नमी होने से मावठा गिरा है। अगले दो-तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादल छटने के बाद तेज ठंड पड़ेगी।

अंचल में भी गरज के साथ बारिश हुई। अंचल के कोहदड़ और बाेरगांव बुजुर्ग में रात 7.30 बजे से 9.30 बजे तक झमाझम बारिश हुई। वहीं, अमलपुरा, पाडल्या, गांधवा समेत कई स्थानों पर बारिश का दौर चला। बारिश का दौर देररात तक चलते रहा।

शुक्रवार रात करीब 9 बजे बारिश के चलते रामनगर फीडर में फाल्ट हो गया। जिससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। लोगों ने बिजली कंपनी को फोन किए। विद्युतकर्मियों ने रात 11.30 तक सुधार कार्य कर फाल्ट दूर किया। वहीं शहर के कई क्षेत्रों में शाम से रात तक बिजली बार-बार बंद चालू होते रही। रात साढ़े 12 बजे एक बार फिर कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बारिश का दौर जारी रहा। मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान रहे।

रामनगर में ढाई घंटे बंद रही बिजली

आधे घंटे तेज बारिश से शहर की सड़कें तरबतर हो गई।

बोरगांवबुजुर्ग और कोहदड़ में भी झमाझम