पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनाव में बूथवार हुए मतदान की जानकारी नहीं दे पाए अफसर

निकाय चुनाव में बूथवार हुए मतदान की जानकारी नहीं दे पाए अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदर्शन करने पर एडीएम ने शुक्रवार को देने का भरोसा दिलाया था

भास्करसंवाददाता| खंडवा

नगरीयनिकाय चुनाव में बूथवार हुए मतदान की जानकारी देने में जिला प्रशासन के अफसरों द्वारा की जा रही आनाकानी आठवें दिन भी जारी रही। एडीएम सहित अन्य अफसर वादा करने के बावजूद प्रारूप 21 के तहत जानकारी नहीं पाए। इसमें उम्मीदवार या उसके अभिकर्ता को बूथवार, मशीन वार पड़े मत, इसमें से उम्मीदवारों को मिले मत की जानकारी दी जाती है।

गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा प्रदर्शन करने पर एडीएम एसएस बघेल ने शुक्रवार को जानकारी देने की बात कही थी। शुक्रवार को महापौर प्रत्याशी अजय ओझा के अभिकर्ता जानकारी लेने गए तो उन्हें प्रारूप 22 में जानकारी दी गई। इसमें प्रत्येक वार्ड में पड़े मतों की जानकारी दी गई। अजय ओझा के मुताबिक जिला प्रशासन के अफसरों ने कुछ उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के लिए मशीनों से छेड़छाड़ की है। सच्चाई को छिपाने के लिए जानकारी नहीं दे रहे हैं। ताकि समय सीमा निकल जाए। न्यायालय में प्रकरण जाए।