पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोशिया फाटे पर ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत

रोशिया फाटे पर ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोशिया फाटे पर ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत

खंडवा|इंदौर-इच्छापुरमार्ग पर रोशिया फाटे के अंधे मोड़ पर शुक्रवार सुबह ट्रकों की भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य ड्राइवर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह पांच बजे की है। पुलिस के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचसी 7031 और एमपी 13 एच 0251 के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रक एमपी 09 एचसी 7031 के ड्राइवर खलकसिंह खंगार निवासी ललितपुर की मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर सलाउद्दीन पिता शमसुद्दीन (20) निवासी नागोरी कॉलोनी उज्जैन गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद सलाउद्दीन को इंदौर रैफर कर दिया।