- Hindi News
- केंद्रीय विद्यालय में 20, निजी में 4 से 10 दिन छुट्टियां
केंद्रीय विद्यालय में 20, निजी में 4 से 10 दिन छुट्टियां
केंद्रीय विद्यालय में 20, निजी में 4 से 10 दिन छुट्टियां
खंडवा|केंद्रीयविद्यालय में सबसे अधिक 20 दिन तक ठंड की छुट्टियां मिलेंगी। भंडारी स्कूल के बच्चे 10 दिन तक विंटर वेकेशन मनाएंगे। सरकारी मिशनरी स्कूलों में 4 दिन की छुट्टियां होंगी। शिक्षा विभाग, केंद्रीय विद्यालय निजी स्कूलों ने शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। यह 23 दिसंबर से शुरू होंगी।
स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित स्कूलों में 24 दिसंबर से 4 दिन का अवकाश रहेगा, लेकिन 28 दिसंबर को रविवार होने के कारण स्कूल 29 दिसंबर को ही खुलेंगे। भंडारी स्कूल में 25 दिसंबर से 3 जनवरी तक अवकाश रहेगा। 4 जनवरी को रविवार होने से 5 जनवरी को स्कूल खुलेगा। वहीं केंद्रीय विद्यालय में 12 जनवरी से कक्षाएं लगेंगी।
किनस्कूलों में कब से कब तक रहेगा अवकाश
{केंद्रीयविद्यालय-23दिसंबर से 11 जनवरी तक
{भंडारी पब्लिकस्कूल- 25दिसंबर से 3 जनवरी तक
{ विद्याकुंजस्कूल- 24दिसंबर से 28 दिसंबर तक
{ सभीमिशनरी स्कूल- 24दिसंबर से 28 दिसंबर तक
{ सरकारीस्कूल- 24दिसंबर से 28 दिसंबर तक