मोहल्ला समिति बनाने की मांग की
मोहल्ला समिति बनाने की मांग की
खंडवा.बोरिंगका पानी बंद करने संबंधी निगम के निर्णय के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें संगठन ने शहर में मोहल्ला समिति का गठन करने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में बीपी मिश्रा, दलजीत सिंह, इबादत खान, चितरूपा पालित, दिलावर अली, तरुण मंडलोई, विष्णु अग्रवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।