- Hindi News
- वन कर्मचारी एकजुट, डीएफओ पर कार्रवाई की मांग
वन कर्मचारी एकजुट, डीएफओ पर कार्रवाई की मांग
वनमंडलअधिकारी और लिपिक के बीच हुए विवाद के बाद वन मंडल कर्मचारी संगठन एकजुट हो गए है। शुक्रवार को लिपिक कर्मचारी संगठन, वन कर्मचारी संगठन, दैनिक वेतन भोगी संघ के पदाधिकारियों सदस्यों ने कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन देकर वन मंडल अधिकारी पीजी फूलझेले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वन मंडल के उत्पादन शाखा में मंगलवार की रात जानकारी मांगने पर डीएफओ पीजी फूलझेले और लिपिक पूनमचंद बड़ारया के बीच विवाद हो गया था। लिपिक ने डीएफओ पर मारपीट और गाली-गलौज कर आरोप लगाया था। लिपिक को वन मंडल अधिकारियों ने कोतवाली में बैठा दिया और कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया था। घटना के बाद से वन मंडल कर्मचारियों ने एकजुट होकर अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला। मामले में वन कर्मचारियों ने डीएफओ 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की है