अपनी प्रतिक्रिया हमें भेजंे
ठेका दे दिया, भुगतान के लिए नहीं है रुपए, लोग झेल रहे समस्या
लोकनिर्माण विभाग ने इंदौर नाके से धरमकांटे तक 10 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनाने के लिए ठेका तो दे दिया लेकिन काम कराने के लिए फंड नहीं है। इसी बात का फायदा उठाकर ठेका कंपनी सुस्ती से काम कर रही है।
सड़क निर्माण के नाम पर अब तक इंदौर नाके से संजय नगर चौराहे तक चौड़ीकरण कर मुरम बिछाई गई है। तीन-चार दिन से इस पर पानी छिड़ककर रोलर चलाया जा रहा है। इससे सड़क के आसपास रहने वाले और यहां से निकलने वाले लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है। दिनभर धूल से लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं। धूल से लोग बीमार भी हो रहे हैं।
^ फंड की कमी है। इस कारण भी समस्या रही है। अतिक्रमण हटाने के लिए निगम आयुक्त को पत्र लिखे जा चुके हैं। अतिक्रमण में निगम के पट्टेदार भी शामिल हैं। -अनिल गौड़, कार्यपालनयंत्री
कंपनी के मैनेजर संजय तिवारी ने काम में हो रही देरी को स्वीकार किया है। काम समय पर नहीं होने के पीछे उन्होंने कई कारण गिनाए। सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण बताई। मैनेजर का कहना है हमारे पास सारे संसाधन हैं। विभाग और प्रशासन का सहयोग मिले तो दो-तीन माह में सड़क बना देंगे। अतिक्रमण हटाए बिना अच्छी सड़क नहीं बन सकती। सड़क के बीच में बिजली के खंभे और तार भी निर्माण में बाधा बन रहे हैं। सही ढंग से लेवलिंग करने में समस्या रही है। डंपर से मुरम गिट्टी डालने पर दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
अतिक्रमण हटे तो तीन महीने में बना देंगे सड़क
सड़क पर पानी छिड़कर अर्थ वर्क किया जा रहा है।