शिक्षकों ने कमिश्नर के भय से लगाई दौड़
कमिश्नरके दौरे को लेकर हड़बड़ाए शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समय से तीन घंटे पहले कार्यालय पहुंच गए। कार्रवाई हो इस डर से शिक्षक भी उनके आने से पहले स्कूल पहुंच गए। शाम तक कमिश्नर नहीं पहुंचे तब शिक्षकों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को इंदौर संभाग कमिश्नर संजय दुबे के दौरे की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिली। सुबह होते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी कमिश्नर की अगवानी के लिए सिंगाजी थर्मल पावर स्टेशन पहुंच गए। वहीं जनशिक्षक, बीआरसी प्राचार्य शिक्षकों को समय पर पहुंचने की सूचना देते रहे। कमिश्नर श्री दुबे दोपहर 2.30 बजे पावर स्टेशन पहुंचे। वहां पर निरीक्षण में देरी होने से वे सीधे इंदौर निकल गए।
कलेक्टरके निर्देश थे
^कलेक्टरके निर्देश थे कि सभी कर्मचारी अधिकारी जल्द दफ्तर पहुंचें। साथ ही शिक्षकों को भी स्कूलों में रहने के निर्देश दिए गए थे। पीएससोलंकी, डीपीसी