पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों का यूरिया भी खा रही भाजपा की सरकार

किसानों का यूरिया भी खा रही भाजपा की सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें यूरिया की किल्लत किसानों की परेशानी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे केवलराम चौराहे पर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता सरकार की गलत नीतियों पर जमकर बरसे। ग्रामीण अध्यक्ष ओंकार पटेल ने कहा अन्नदाता यूरिया के लिए परेशान हो रहा है। खेतों में फसल सूखने लगी है। महिलाएं चौका-चूल्हा छोड़कर घंटों कतार में लग रही हैं। भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश की सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं। भ्रष्ट नेता अधिकारी भी किसानों का यूरिया हजम करने में लगे हैं। किसानों के हित की बात करने वाले शिवराजसिंह के राज में किसान यूरिया के लिए भटक रहे हैं। अधिकारियों की मिलीभगत से बाजार में यूरिया की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। अशोक पटेल ने कहा खाद्य मंत्री जिले का होने पर भी किसान घंटों लाइन में लगकर यूरिया के लिए परेशान हो रहे हैं। तीन बोरी के लिए महिलाएं भी घर से निकलकर कतार में लगने को मजबूर हो गई हैं। धरने को नेता प्रतिपक्ष रमेश सुनगत, सदाशिव भंवरिया, श्रीरंग नाइक, नारायण पटेल, सुनील सकरगाये, श्याम यादव, रिंकू सोनकर सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने संबोधित किया। इस दौरान मोहन ढाकसे, आलोकसिंह रावत, देवेंद्र जैन, लव जोशी, प्रफुल्ल जैन, संतोष राठौर, नहारू पटेल, भगवान पटेल सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

इधर, किसानों ने घंटों कतार में लगकर यूरिया लिया

शुक्रवार को भी किसानों ने इंदौर नाका स्थित सरकारी गोदाम से यूरिया लिया। किसानों ने चार अलग-अलग काउंटर से कतार में लगकर एक पावती पर तीन-तीन बोरी यूरिया लिया। किसानों को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक यूरिया का वितरण किया गया। शुक्रवार को 140 टन के करीब यूरिया वितरित किया गया।

यूरिया छोड़ भाजपा को कोसा

धरनेमें कुछ नेताओं ने तो यूरिया संकट का जिक्र तक नहीं किया। वे शहर में हुए निगम चुनाव उसमें गड़बड़ी के लिए भाजपाइयों अधिकारियों को कोसते रहे। उन्होंने किसानों से पंचायत चुनाव में ईवीएम मशीन के उपयोग के बहिष्कार की मांग करने का आह्वान किया।

धरने में कांग्रेस नेताओं के अलावा कुछ किसान नेता ही मौजूद थे। किसानों ने धरने से दूरी बनाए रखी। धरने के समय जिले के किसान इंदौर नाका स्थित डीएमओ गोदाम से यूरिया लेने में लगे रहे।

किसानों ने दूरी बनाई

केवलराम चौक पर धरने को संबोधित करते रिंकू सोनकर