पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुखार से पीड़ित हैं ग्रामीण

बुखार से पीड़ित हैं ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुखार से पीड़ित हैं ग्रामीण

पाडल्या.ग्रामकुमठा के लोग करीब पखवाड़े भर से चिकनगुनिया जैसे लक्षण वाले बुखार से पीडि़त हैं। इस बुखार में हाथ-पैर अकड़ जाते हैं और असहनीय दर्द होता है। गांव की तरुबाई देवीदास, माया पति दिलीप, दुलारीबाई देवीदास, जमुना कन्हैयालाल आदि खंडवा के निजी अस्पताल में तीन दिन भर्ती रहकर इलाज करा चुके हैं। गांव के अशोक पिता नंदराम, गोकुल सहित कुछ अन्य लोग इस बुखार से पीडि़त हैं। गांव के त्रिलोक पटेल एवं सावन पाटीदार ने शुक्रवार को पंधाना बीएमओ को बीमारी के पैर पसारने की जानकारी दी। इस पर बीएमओ आरडी भकोरिया ने बताया आज ही ग्रामीणों ने बताया है। जल्द जाकर देख लेंगे।