अतिक्रमण का मलबा हटाओ
भास्कर संवाददाता| ओंकारेश्वर
खंडवाकलेक्टर महेश अग्रवाल तथा एसपी महेंद्रसिंह सिकरवार सहित अन्य अफसर शुक्रवार को ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले नगर पंचायत से मार्कंडेय सन्यास आश्रम, श्मशान घाट होते पी-1 तक तक बनने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। नगर पंचायत द्वारा इस मार्ग का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अफसरों ने अतिक्रमण का मलबा शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे विभिन्न आश्रम होते हुए पुराने झूला पहुंचे। यहां कुछ देर रुककर ओंकारेश्वर पर्वत सहित अन्य क्षेत्रों पर नजर डालकर अफसरों से चर्चा की। आश्रमों के संतों ने भी कलेक्टर से चर्चा की। इसके बाद वे मुख्य बाजार होते हुए ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे। यहां भी अफसरों ने सिंहस्थ के मद्देनजर मुख्य मंदिर के सभा मंडप का जायजा लेकर आपस में चर्चा की। करीब एक घंटे रुकने के बाद अफसर लौट गए। कलेक्टर-एसपी के साथ पुनासा एसडीएम बी. कार्तिकेयन, लोनिवि अधीक्षण यंत्री बीके चौहान, तहसीलदार मुकेश काशिव, सीएमओ धीरेंद्रसिंह सिकरवार भी थे। तीर्थनगरी के लोगों में अफसरों के बीच हुई चर्चा को लेकर कौतुहल बना हुआ है।
पौष माह की सोमवती अमावस्या 22 दिसंबर को रही है। इस महापर्व पर नर्मदा स्नान, ज्योतिर्लिंग दर्शन ओंकार पर्वत की परिक्रमा करने एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। रविवार से ही श्रद्धालु आना शुरू हो जाएंगे। परिक्रमा पथ के संगम घाट पर सुरक्षित स्नान सहित कोई सुविधा नहीं है।दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सफाई, लाइट, जलस्तर सामान्य रखने सहित सभी घाटों पर तैराक बल सुरक्षा नौकाएं तैनात करने की जरूरत होगी। ओंकार पर्वत का परिक्रमा पथ अतिक्रमण मुहिम के दौरान काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। मार्ग पर कई जगह मलबा भी पड़ा है। मुहिम को तीन माह बीत चुके हैं लेकिन प्रशासन नो कोई सुधार नहीं कराया है।
सोमवती अमावस्या पर आएंगे एक लाख श्रद्धालु
तीर्थनगरी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते कलेक्टर एसपी।