अंतरविश्वविद्यालयीन स्पर्धा में चयन
अंतरविश्वविद्यालयीन स्पर्धा में चयन
खंडवा.सर्वपल्लीराधाकृष्णन व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय की छात्रा अभिव्यक्ति बछानिया ने संभाग स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंतरविश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अभिव्यक्ति 19 दिसंबर से आयोजित प्रतियोगिता में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।