पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 जजों की 21 खंडपीठ करंेगी 4700 मामलों का निराकरण

18 जजों की 21 खंडपीठ करंेगी 4700 मामलों का निराकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको होने वाली नेशनल लोक अदालत में 18 जजों की 21 खंडपीठ पुराने 4700 प्रकरणों का मिनटों में निराकरण करेगी। इसके लिए जिला न्यायालय परिसर में तैयारियां शुरू हो गई है। 13 दिसंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत में वर्षों पुराने मामले मिनटों में सुलझा दिए जाएंगे। जिला न्यायालय में लंबित 11 हजार मामलों में राजीनामा योग्य 4700 मामलों का इन अदालतों को निराकरण के लिए भेजा गया है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिनंदन कुमार जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि निराकरण के लिए भेजे गए मामलों के साथ ही 8 हजार से अधिक मामले, जो न्यायालय में लंबित नहीं हैं, इन्हें भी विशेष खंडपीठ बनाकर निराकरण का प्रयास किया जाएगा। न्यायालय द्वारा कलेक्टर एमके अग्रवाल को प्रत्येक विभाग की खंडपीठ का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें नगरीय निकाय के मामलों के लिए निगमायुक्त एसआर सोलंकी, सहकारिता मामलों के लिए मदन गजभिए, बैंकिंग मामलों के लिए टीए खान एवं जिला पंचायत सीईओ अमित तोमर द्वारा अलग-अलग खंडपीठों का गठन कर मामलों के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

विशेष सत्र न्यायाधीश गौरीशंकर दुबे को नेशनल लोक अदालत का प्रभारी बनाया गया है। श्री दुबे ने बताया कि लोक अदालत के दौरान समझौता योग्य सभी मामलों के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। समन नहीं मिलने वाले पक्षकार 13 दिसंबर को सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच न्यायालय में उपस्थित होकर समझौते का आवेदन कर सकते हैं।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते िजला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जैन।