अपनी प्रतिक्रिया हमें भेजे
ठेकेदार की मनमानी, अफसर बनाते रहे बहाने
इंदौरनाके से धरम कांटे तक बायपास पर फोरलेन निर्माण में ठेकेदार कालिका कंस्ट्रक्शन कंपनी की मनमानी का खामियाजा आधा शहर उठा रहा है। हर दिन करीब 10 हजार लोगों को 2.2 किलोमीटर लंबे बायपास रोड पर धूल और दचकों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अफसर 15 महीने में 10 प्रतिशत भी काम नहीं करवा पाए। ठेकेदार मनमानी कर रहा है और अफसर तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। धूल से आस-पास के क्षेत्र में लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं सड़क पर निकलने वाहनों भी खराबी रही है। दो पहिया वाहन पंचर हो रहे हैं।
धरम कांटा क्षेत्र में व्यवसायरत लोगों का कहना है। हम निगम के किराएदार है। कई सालों से यहां अपनी रोजी-रोटी चला रहे है। सड़क बनाने के लिए जगह पर्याप्त है। जानबूझकर नपती में गड़बड़ी कर हमेंं बेरोजगार करने की साजिश अफसरों ने रची है। जिम्मेदार विभाग ने काम में लापरवाही बरती पट्टाधारी होने के बावजूद हमे अतिक्रमणकारी बता रहे हैं।
समय सीमा में नहीं करवा पाए काम
कार्यपालनयंत्री अनिल गौड़ : कार्यपालनयंत्री को समय सीमा में सड़क का काम करवाना था। हालांकि श्री गौड़ कुछ माह पहले ही यहां पदस्थ हुए हैं। उनके पहले यह काम आर के जैन को करवाना था लेकिन काम नहीं हो पाया। अब गौड़ काम करने की बात कह रहे है लेकिन काम में तेजी नहीं आई।
समय पर नहीं की कार्रवाई
एसडीओएनएस मंडलोई : वर्कआर्डर दिए जाने के बाद साइट इंजीनियर से नियमित काम का आंकलन नहीं करवाया। काम शुरू नहीं होने पर साइट इंजीनियर या ठेकेदार कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की
नहीं रखा ठेकेदार पर नियंत्रण
अधीक्षणयंत्री वीएस चौहान : ठेकेदारके काम और अधीनस्थ अफसरों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण काम में तेजी नहीं पाई। हालांकि श्री चौहान भी कुछ माह पहले ही यहां पदस्थ हुए है। इनके पहले धनेश्वर पंचोली अधीक्षण यंत्री थे।
समय पर शुरू नहीं करवाया काम
साइटइंजीनियर वीसी शर्मा : साइटइंजीनियर वीसी शर्मा का काम था। वर्क आर्डर जारी होने के बाद ठेकेदार से काम करवाना था। हर दिन काम का मूल्यांकन कर रिपोर्ट एसडीओ के माध्यम से कार्यपालन यंत्री को सौंपना थी।
काम नहीं किया, अब ठेकेदार कर रहा ढोंग
कालिकाकंस्ट्रक्शन कंपनी : वर्कआर्डर मिलने के बावजूद तय समय सीमा में काम शुरू नहीं किया। मुरम डाल