पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूल्यांकन केंद्र प्रभारी और ओएसडी के अधिकार खत्म

मूल्यांकन केंद्र प्रभारी और ओएसडी के अधिकार खत्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब प्राचार्यों के जिम्मे रहेगी व्यवस्था

दिनेशजोशी | इंदौर

देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बड़ा फैसला लेते हुए मूल्यांकन केंद्र प्रभारी और ओएसडी के अधिकार खत्म कर दिए हैं। अब ये सारे अधिकार बड़े सरकारी कॉलेजों के प्राचार्य को दे दिए गए हैं। यह निर्णय मूल्यांकन केंद्र के लगातार सामने रहे झूठे दावों और उन गंभीर शिकायतों के चलते लिया गया जो प्रबंधन के लिए सिर दर्द बन गई थीं। नई व्यवस्था के तहत अब जीएसीसी (गवर्नमेंट अटलबिहारी वाजपेयी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज), ओल्ड जीडीसी, न्यू जीडीसी, न्यू साइंस और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज के पास मूल्यांकन का पूरा जिम्मा रहेगा। इतना ही नहीं झाबुआ, धार, खंडवा और खरगोन में भी लीड कॉलेजों के पास मूल्यांकन की पूरी जिम्मेदारी रहेगी। कॉपियां किसके पास जांचने भेजना है, कब वापस बुलवाना हैं, ये सारे अधिकार प्राचार्यों के पास रहेंगे। मूल्यांकन केंद्र का उन पर कोई दबाव नहीं रहेगा। अब मूल्यांकन में कॉलेज कोड 28 के तहत चयनित प्रोफेसर ही शामिल होंगे। डीएवीवी की बीकॉम, बीए और बीएससी पहले, तीसरे औैर पांचवें सेमेस्टर की हाल ही में शुरू हुई परीक्षा में इसे लागू कर दिया गया है।