पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप बनाएगी रक्षा समिति चलाएगी चिपको आंदोलन

आप बनाएगी रक्षा समिति चलाएगी चिपको आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| निगमने सुक्ता और ट्यूबवेल से जल सप्लाई बंद करने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी ने इसके विरोध की रणनीति तैयार कर ली है। आम मोहल्ला जल रक्षा समिति बनाएगी। चिपको आंदोलन भी चलाया जाएगा। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पूरी करने के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। गुरुवार को बड़ाबम स्थित पार्टी कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। आप की राज्य समिति सदस्य चित्तरूपा पालित ने वार्ता में कहा पानी के मामले में हम शहर को गुलाम नहीं बनने देंगे। वार्ता में डॉ.बीपी मिश्रा, इबादत खान, दलजीत सिंह, तरुण मंडलोई, विपिन सोनी उपस्थित थे।

बाबाआम्टे की तर्ज पर होगा चिपको आंदोलन-समाजसेवी बाबाआम्टे ने जिस तरह वृक्षों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन चलाया था, उसीप्रकार आप भी बोरिंग बंद हो इसके लिए चिपको आंदोलन चलाएंगी। इसमें आम कार्यकर्ता बोरिंग से चिपकेंगे। उन्हें बंद नहीं होने देंगे।