पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

खंडवा|राष्ट्रीयमतदाता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में जिले के उच्च शिक्षण संस्थान समस्त महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं के नोडल अधिकारी डॉ श्रीराम परिहार ने बताया कि प्रत्येक महाविद्यालय अपने स्तर पर 15 दिसंबर तक प्रतियोगिताएं आयोजित कराएगा। इसी तरह जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं 18 दिसंबर तक चलेंगी। उन्होंने बताया महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता कन्या महाविद्यालय में 15 दिसंबर को होगी जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 17 दिसंबर को कृषि महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। इसी तरह महाविद्यालय स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता 15 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता 18 दिसंबर को कन्या महाविद्यालय में होगी। स्लोगन प्रतियोगिता भी महाविद्यालय स्तर पर 15 दिसंबर को कन्या महाविद्यालय में ही आयोजित की जाएगी जबकि जिला स्तर पर इसका आयोजन 17 दिसंबर को शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में किया जाएगा।