पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुिलस वर्दी और पीली बत्ती में आकर खुद को डीएसपी बताया; रौब झाड़ा, निकला ड्राइवर

पुिलस वर्दी और पीली बत्ती में आकर खुद को डीएसपी बताया; रौब झाड़ा, निकला ड्राइवर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा/खरगोन. खरगोन जिले के गोगावां थाने के पोखर गांव में पुलिस ने गुरुवार दोपहर खंडवा के एक युवक को पकड़ा। वह पीली बत्ती लगाकर टवेरा गाड़ी में आया। बदन पर आरक्षक की वर्दी थी लेकिन खुद को डीएसपी बताकर रौब झाड़ने लगाया।
युवक चालढाल से गांव वाले समझ गए कि यह नकली पुलिस है। लोगों ने असली पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने युवक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिस की पूछताछ में युवक पांचवीं पास निकला।

युवक ने अपना नाम संतोष पिता मोतेसिंह (25) निवासी पलकना जिला खंडवा बताया। पुलिस ने उसके पास से टवेरा गाड़ी (एमपी12बीसी-0637) जब्त की है। यह गाड़ी खंडवा डिप्टी रेंजर शंकरसिंह चौहान की निकली। युवक उनका ड्राइवर है।
पुलिस को उसके पास से खरगोन जिले का नक्शा भी मिला है। उसमें सिगनूर गांव पर टिक लगा है। आशंका यह है कि वह यहां देसी कट्‌टा खरीदने आया था। अब शुक्रवार उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

डिप्टी रेंजर शंकरसिंह चौहान ने भास्कर को बताया कि उनका ड्राइवर संतोष गाड़ी सहित तीन दिन से लापता है। वह गाड़ी धोने का कहकर ले गया था। इसकी सूचना सिटी कोतवाली में दी है।