पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूड इंस्पेक्टर के पास मिली 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति

फूड इंस्पेक्टर के पास मिली 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकायुक्तपुलिस ने रविवार को खंडवा के फूड इंस्पेक्टर अश्विनी नायक के इंदौर स्थित आवास पर छापा मारा। इसमें करीब 80 करोड़ रु. की संपत्ति का पता चला। फ्लैट में ही 18 लाख रु. नकद मिले। छह से ज्यादा बैंक खातों की जानकारी मिली है। सोमवार को उसके खाते और लॉकर खोले जाएंगे। नायक को वेतन के रूप में अब तक 50 लाख रु. मिले हैं। वहीं, जिस इमारत में उसका ठिकाना है, उसकी कीमत एक करोड़ रु. है। नायक ने 25 साल नौकरी में करीब 15 साल इंदौर में बिताए। हाल ही में उसका ट्रांसफर हुआ था। लोकायुक्त एसपी अरुण मिश्रा के मुताबिक, नायक के पास आय से ज्यादा संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। फ्लैट से मिले 18 लाख रु. के बारे में बता नहीं पाए।

ये संपत्ति मिली : -राऊ में 20 फ्लैट की इमारत। कीमत करीब 50 करोड़। - इंद्रप्रस्थ टॉवर में बड़ा ऑफिस। -आधा किलो सोने के जेवर और चांदी।- आई-फिट नाम से दो जिम।- तीन स्विफ्ट कार, दो पहिया वाहन।- दो फ्लैट।- राऊ में गैस एजेंसी।- दो हजार वर्गफीट के दो प्लॉट।

अश्विनी नायक