रासेयो स्वयं सेवकों को योग सिखाया
बोरगांव बुजुर्ग| खंडवाडाइट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिनी शिविर बोरगांव से लगे आदिवासी फाल्या गोंगावला में लगाया गया। पहले दिन स्वामी विवेकानंद केंद्र खंडवा के श्यामकांत देशपांडे, वैभव कोठारी तथा विपिन गुप्ता ने शिविरार्थियों को योग तथा प्राणायाम सिखाया तथा इसके लाभ की जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पलस्यापाटी जाकर ग्रामीणों को व्यक्तिगत एवं गांव की स्वच्छता की समझाइश के साथ बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया।