इंदिरासागर लबालब, 5 गेट खोले
मानसून मीटर
नर्मदा तट से दुकानें हटाने के लिए अनाउंसमेंट किया
ओंकारेश्वर।मंगलवाररात 8.15 बजे से एक-एक कर ओंकारेश्वर बांध के पांच गेट डेढ़ से तीन मीटर तक खोले। 1500 क्यूमेक्स पानी बांध से और दो हजार क्यूमेक्स पॉवर हाउस से सभी आठ टरबाइनें चलाकर छोड़ा जा रहा है। गेट खोलने से पहले बांध प्रबंधन ने रात 8 बजे सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया। प्रशासन ने भी शाम 5 बजे से उद्घोषणा कर नाविकों को नौकाएं सुरक्षित स्थान पर बांधने तथा घाट के दुकानदारों से दुकानें हटाने की अपील की। बांध और पॉवर हाउस से कुल 3500 क्यूमेक्स पानी छोडऩे से नर्मदा का जलस्तर रात 8.30 बजे तक सामान्य (160 मीटर) से आठ फीट अधिक हो गया।
पूरीक्षमता से बन रही बिजली- दोनोंबांधों से पूरी क्षमता से बिजली बन रही है। इंदिरासागर से 1000 और ओंकारेश्वर से 520 मेगावाट बिजली बन रही है।
खंडवा तापमान
30.122.4
बांधों का जलस्तर
इंदिरासागर 262.10 मीटर
ओंकारेश्वर 189.00 मीटर
भगवंत सागर 1347.25 फीट
(जल स्तर समुद्र सतह से)
01.37 (सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक बारिश इंच में)
2014 2013
44.73 47.83
आज नहीं होगा मेंटेनेंस, पूरे दिन मिलेगी बिजली
बिजली कंपनी बुधवार को मेंटेनेंस नहीं करेगी। पूरे दिन निर्बाध बिजली मिलेगी। इधर, मंगलवार को दूधतलाई फीडर का मेंटेनेंस किया। कई क्षेत्रों में सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रही। सिहाड़ा में सोमवार रात 9 बजे बिजली गुल हुई जो दूसरे दिन शाम 6 बजे आई। ग्रामीणों ने शिकायत भी की थी लेकिन विद्युत आपूर्ति दूसरे दिन चालू की। अधीक्षण यंत्री सुरेशचंद्र वर्मा ने बताया शिकायत नहीं मिली।
मंगलवार शाम एक-एक कर इंदिरासागर बांध के गेट खोले गए।
शहर में आधा घंटा तेज बारिश
मंगलवार दोपहर शहर में आधा घंटा तेज बारिश हुई। इस दौरान आधा इंच बारिश दर्ज की। शहर में सोमवार सुबह 8 से मंगलवार सुबह 8 बजे तक सवा इंच बारिश हुई। अभी तक 66.8 इंच बारिश हो चुकी है।
भास्कर संवाददाता|खंडवा/नर्मदानगर
1000मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता वाला इंदिरासागर बांध लबालब हो गया। मंगलवार शाम इसका जलस्तर 262.20 मीटर तक पहुंच गया। कुल क्षमता 262.60 मीटर है। बांध के लबालब होने पर इसके गेट खोलने का निर्णय लिया। शाम 6.15 बजे एक-एक कर पांच गेट खोले। सभी गेट आधा मीटर तक खोले गए। यहां से एक