- Hindi News
- स्कूल से लेकर सड़क तक हमारा जीना दुश्वार, सोया है निगम
स्कूल से लेकर सड़क तक हमारा जीना दुश्वार, सोया है निगम
छत से पानी टपका तो क्लास में छाता खोलकर बैठना पड़ा
गिरते-पड़ते निकाल रहे बाइक
मंगलवार को भंडारिया रोड स्थित शासकीय मोहनलाल वर्मा प्राथमिक स्कूल में बारिश के चलते कमरे की छत टपक रही थी। फर्श भी पूरी तरह से गीला हो गया था। कक्षा चौथी के बच्चे मजबूरी में छाता लगाकर पढ़ाई कर रहे थे। शिक्षा उपकर में करोड़ों रुपए वसूलने के बाद भी निगम इन स्कूलों की सुध नहीं ले रहा।
शहर को सिविल लाइंस और आनंदनगर से जोड़ने वाली तीन पुलिया 10 दिन से फजीहत का कारण बन गई है। निगम के जिम्मेदार अफसरों ने लापरवाही की हद ही पार कर दी। चिड़िया मैदान की ओर से रहे नाले में पत्थर और मलबा फंसा होने के कारण पानी सड़क से होता हुआ पुलिया में बह रहा है। निगम के पास सारे संसाधन होने के बावजूद यहां से मलबा नहीं हटाया जा रहा है।
भास्कर संवाददाता|खंडवा. शहरमें स्कूल से लेकर सड़क तक हमारा जीना दुश्वार हो गया है। सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पानी टपक रहा है। निगम ने मरम्मत नहीं कराई। तीन पुलिया का रास्ता 10 दिन से बंद है। निगम ने यहां से मलबा भी नहीं निकाला। लोग जोखिम उठाकर निकल रहे हैं लेकिन अफसरों को यह सब दिखाई नहीं दे रहा।