- Hindi News
- अब शहर में भी खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
अब शहर में भी खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
खंडवा| सीएमएचओने मंगलवार को जिला अस्पताल में शहरी स्वास्थ्य योजना की समीक्षा की। सीएमएचओ डॉ.अारसी पनिका ने सिविल सर्जन को शहर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जगह तलाशने के निर्देश दिए।अर्बन हेल्थ मिशन के तहत 2 अक्टूबर से शहर में प्राथमिक केंद्र का शुभारंभ होना है।
एनसीबीक्लीनिक का शुभारंभ आज- जिलाअस्पताल में कैंसर एवं थैलीसीमिया जैसी घातक बीमारियों की जांच अब अलग कमरे में होगी। बुधवार से जिला अस्पताल के कमरा नंबर-17 में एनसीबी (नान कम्युनिकेबल डिसीज) क्लीनिक का शुभारंभ हाेगा। ओपीडी समय 8 से 1 और शाम 5 से 6 बजे तक कैंसर एवं थैलीसीमिया के मरीजों की जांच होगी। डॉ. विजय मोहरे प्रत्येक बुधवार कैंसर मरीजों की जांच करेंगे। डॉ.भूपेंद्रसिंह चौहान प्रत्येक शनिवार को थैलीसीमिया, जन्मजात खून की बीमारी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग की जांच करेंगे।