खंडवा | बिजनौर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में घायल आतंकियों के संपर्क मप्र के सीधी, सिंगरौली और जबलपुर के युवकों से थे। सिमी के गढ़ उज्जैन, खंडवा, इंदौर में स्थानीय पुलिस और एटीएस की लगातार कार्रवाई से सिमी आतंकियों ने उप्र सीमा से लगे सीधी और सिंगरौली को हेड क्वार्टर बनाया।
इसका खुलासा आतंकियों के कमरे से बरामद
मोबाइल पर आए फोन कॉल और मैसेज से हुआ है। एटीएस सूत्रों की मानें तो आतंकियों का नया ठिकाना सीधी, सिंगरौली हो सकता है। इसलिए इन शहरों में अब विशेष निगरानी रखी जा रही है।
संदिग्धों के साथ सिमी के माड्यूज को भी तलाश किया जा रहा है। मप्र एटीएस टीम को विशेष रूप से इन जिलों में लगाया गया है। बिजनौर एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया आतंकियों के मोबाइल, लैपटॉप की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद बरामद मोबाइल पर आए फोन कॉल्स की लोकेशन सीधी, सिंगरौली की मिली है। उप्र और मप्र एटीएस टीम जांच कर रही हैं।