एक ही दिन मनेगी नवमीं- दशहरा
पुरानी अनाज मंडी में दुर्गा प्रतिमाओं का बाजार सज गया। लोगों ने प्रतिमाएं खरीदना भी श्ुरू कर दी।
भास्कर संवाददाता|खंडवा
मांदुर्गा की आराधना का त्योहार नवरात्रि उत्सव शहर में गुरुवार से शुरू हो जाएगा। सुबह से मंदिरों में दर्शन के लिए लोगों की कतारें लगेंगी। लोग घर और मंदिरों में घट स्थापना करेंगे। 25 सितंबर से शुरू होने वाला यह त्योहार 3 अक्टूबर सुबह 9.57 तक मनाया जाएगा। इसके बाद दशमी शुरू हो जाएगी। इसी दिन लोग दशहरा भी मनाएंगे। नौ दिन तक शहर भर में भक्ति का माहौल रहेगा।
मंडीमें भी नहीं होगा गरबा कार्यक्रम- यूनाइटेडजीनिंग के साथ ही पुरानी मंडी में भी गरबा कार्यक्रम नहीं होगा। भारतीय संस्कृति के अनुरूप इस बार गरबा कार्यक्रम गली-मोहल्लों में होंगे। इससे संबंधित क्षेत्रों में पहले जैसी रौनक नजर आएंगी। पिछले कुछ सालों से दो बड़े गरबा कार्यक्रम होने के कारण लोग अपने क्षेत्र से बड़े पंडालों में चले जाते थे इस बार ऐसा नहीं होगा।
सजगया प्रतिमाओं का बाजार- मांदुर्गा की प्रतिमाओं का बाजार पुरानी अनाज मंडी परिसर में मंगलवार से सज गया। लोगों ने यहां प्रतिमाओं की खरीदी भी शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र के कई लोग स्थापना के लिए यहां से प्रतिमाएं ले गए।