पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"मानो मानो बात हमारी, मुर्दा हो गई ये सरकार तुम्हारी...\'

\"मानो-मानो बात हमारी, मुर्दा हो गई ये सरकार तुम्हारी...\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंगबोर्ड की वत्सला विहार कॉलोनी में सड़क, नाली और बरसाती पानी निकासी की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। पितृ मोक्ष अमावस्या पर लोगों ने यहां हाउसिंग बोर्ड, निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने के लिए समस्याओं का श्राद्ध किया। इसके साथ ही महिलाओं ने व्यंग्यात्मक भजन गाए। इनमें \\\'सुन लो सरकार बात हमारी मानो-मानो \\\'मुर्दा हो गई ये सरकार तुम्हारी...\\\', \\\'सड़क बनी तो हम धरने पर बैठे रहेंगे आंदोलन करते रहेंगे।\\\' प्रमुख रहे।

कलेक्टोरेट में करेंगे भूख हड़ताल

वत्सलाविहार में धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा आने वाले दिनों में कलेक्टोरेट परिसर में महिलाएं क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

वत्सला विहार कॉलोनी में पुरुषों ने समस्याओं का श्राद्ध किया और महिलाओं ने व्यंग्यात्मक भजन गाए।

राघव नगर में भी धरना, आज जलाएंगे पुतला

बिजली,पानी और रोड की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर महात्मा गांधी वार्ड के राघव नगर में लोग धरने पर बैठे। बुधवार को निगम का पुतला जलाया जाएगा। कॉलोनी की आरती जैन, साधना सोनी, सुषमा जैन, सीमा राठौर, रीना माहेश्वरी, आदित्य सोनी, कांतिलाल जैन, छब्बूजी, सुनीत पांडे और एकांत जैन धरने पर बैठे।