- Hindi News
- खंडवा| निगमद्वारा ओवर ब्रिज के पास बनाए हॉकर्स जोन में
खंडवा| निगमद्वारा ओवर ब्रिज के पास बनाए हॉकर्स जोन में
खंडवा| निगमद्वारा ओवर ब्रिज के पास बनाए हॉकर्स जोन में गुमठी आवंटन रद्द करने की मांग लखनलाल फूलमाली ओर कड़वा तापीराम ने की है। इस संबंध में कलेक्टर को शिकायत की गई है। जिसमें लोक निर्माण विभाग की जमीन पर निर्माण कर निगम द्वारा लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया निगम ने पूर्व में 10 रुपए की रसीद के साथ गुमठी आवंटन के लिए अावेदन लिए थे। करीब एक हजार लोगों ने आवेदन तब जमा किए थे। उन्हें निरस्त कर निगम एक हजार रुपए शुल्क के साथ आवेदन लेकर बड़े व्यापारियों को लाभ पहुंचा रहा है। पूर्व में दिए आवेदन स्वीकार कर हमें भी लॉटरी में शामिल किया जाए।
प्रशिक्षणके लिए बुलाए आवेदन
खंडवा| अनुसूचितजाति वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 100 युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र बुलाए हैं। इच्छुक आवेदक 29 सितंबर तक जिला व्यापार उद्योग परिसर में आवेदन जमा करा सकते हैं।
रद्द करें हॉकर्स जोन के आवंटन