- Hindi News
- खंडवा| रमाकॉलोनी में तेल शकर व्यापारी राजेश आहूजा पर पिस्टल अड़ाकर
खंडवा| रमाकॉलोनी में तेल-शकर व्यापारी राजेश आहूजा पर पिस्टल अड़ाकर
खंडवा| रमाकॉलोनी में तेल-शकर व्यापारी राजेश आहूजा पर पिस्टल अड़ाकर ढाई लाख रुपए की लूट करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि मोघट पुलिस मामले में लगातार जांच में लगी हुई है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी चल रही है। मामले में पुलिस को अहम सुराग मिल गए है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
युवतीसे छेड़छाड करने वालों को पकड़ाए
खंडवा|बांबेबाजार के एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक युवती को दो लड़के लंबे समय से परेशान कर रहे थे। दोनों ही मनचले युवक लड़की को पार्लर तक छोड़ने जाते थे। उनकी हरकतों से लड़की परेशान हो गई थी। मंगलवार को लड़की ने अपने भाई से इस बात की जानकारी दी तो भाई कोतवाली पहुंचा। मामले को टीआई ने गंभीरता से लेते हुए। मनचलों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी। टीआई ने युवकों को पकड़कर सबक सिखाया।
लिंगीफाटा के पास गाेवंश जब्त
खंडवा|बोरगांवपुलिस चौके के लिंगी फाटा के पास मंगलवार सुबह पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक को जब्त कर कर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। वाहन से पांच बैल केड़े बरामद हुए है।
बरुड़में चरित्र शंका पर प|ी को पीटा
खंडवा|छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम बरुड़ में चरित्र शंका को लेकर गोपीचंद नत्थू ने प|ी की पिटाई कर दी। छैगांव थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ।
लूट मामले में संदिग्धों से पूछताछ