- Hindi News
- अतिक्रमण हटाते क्यों नहीं, आप क्या कर रहे?
अतिक्रमण हटाते क्यों नहीं, आप क्या कर रहे?
> कॉलोनी में पानी भरने की शिकायत की एडीएम से
भास्करसंवाददाता|खंडवा
हां,शांत रहिए, हमें पता है शहर में कई स्थानों पर पानी भरता है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं अतिक्रमण कर लिया है। जनसुनवाई में एडीएम एसएस बघेल ने इतना कहा ही था कि मिश्रा कंपाउंड से आए अली मोहम्मद ने पलट कर ऊंचे स्वर में कहा- अतिक्रमण है तो हटाते क्यों नहीं, आप क्या कर रहे हैं। यह कहते हुए मोहम्मद अली ने टेबल पर हाथ रख दिया। यह देख एडीएम पहले तो भड़के फिर शांत हो गए। जनसुनवाई में ऊंची आवाज सुनकर गेट पर खड़े गार्ड भी भीतर गए। मिश्रा कंपाउंड के लोग मोहल्ले में महीनों से पानी भरे रहने की शिकायत लेकर आए थे। एडीएम एसएस बघेल ने शिकायत सुनने के बाद नगर निगम से आए कर्मचारी को बुलाया और मोहल्ले में साफ-सफाई कराने को कहा। मिश्रा कंपाउंड वालों ने समय पर काम नहीं होने पर चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
जमीन की रजिस्ट्री कराई भाग गए
जनसुनवाईमें ललता बाई, गोकुल और लल्लू पिता श्रवण ने बताया उनकी जमीन विनोद पिता प्रेमलाल जगताप दुर्गा कॉलोनी राऊ ने खरीदी। रुपए देने की बात कही और रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद गाड़ी पर बैठकर भाग गए।
96 आवेदन आए
जनसुनवाई में कुल 96 आवेदन आए। इन्हें एडीएम एसएस बघेल सहायक कलेक्टर रजनी सिंह ने सुना। सिंधी कॉलोनी निवासियों ने लखानी ट्रेडर्स के भवन पर लगे टावरों को हटाने की मांग की। पारस मंगवानी, भरत चंदवानी, राहुल चंदवानी उनके साथियों ने कहा कि टॉवर के कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है।