- Hindi News
- खंडवा| रिटायर्डडिप्टी कलेक्टर के घर साफ सफाई गृह कार्य करने वाली
खंडवा| रिटायर्डडिप्टी कलेक्टर के घर साफ-सफाई गृह कार्य करने वाली
खंडवा| रिटायर्डडिप्टी कलेक्टर के घर साफ-सफाई गृह कार्य करने वाली गणेश तलाई की महिला ने अफसर के बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया। सिहाड़ा रोड न्यू एकता नगर निवासी रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर सीपीसी भारती के यहां संगीता एक साल से काम कर रही है। रविवार काे तबीयत खराब होने पर संगीता बगैर अनुमति के छुट्टी पर चली गई। दूसरे दिन महिला काम पर आई तो उससे छुट्टी का कारण पूछा। महिला ने कहा तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इस बात को लेकर महिला और परिजन में विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। संगीता के पक्ष में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिलाध्यक्ष रतन सक्सेना ने एसपी कोतवाली में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिटायर अफसर के परिजन पर मारपीट का आरोप