सुनीता परिहार की अधिकृत यात्रा संपन्न
सुनीता परिहार की अधिकृत यात्रा संपन्न
खंडवा| लायनेसक्लब की रीजन कोऑर्डिनेटर सुनीता परिहार की अधिकृत यात्रा विगत दिनों हुई। इसमें उन्होंने क्लब द्वारा किए सेवा भावी कार्यों की प्रशंसा की। डिस्ट्रिक्ट स्लोगन भय मुक्त उड़ान के तहत बालिकाओं महिलाओं को भ्रूण हत्या एक अभिशाप, सशक्तिकरण की भी सराहना की। क्लब अध्यक्ष मधुबाला शेलार ने स्वागत भाषण दिया। क्लब सचिव मीनाक्षी शुक्ला ने सचिवी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन अनिता सिंह आभार रश्मि शाह ने माना। पूर्व प्रेसीडेंट विमलेश सिंग, मधुबाला शेलार कमला रावत, अनुराधा देवड़ा, सुशीलाल मैथिल, सुशीला गदले, कुलविंदर आनंद, नीता शाह, रजिंदर छाबड़ा, मौजूद थी।