पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज नौ घंटे बंद रहेगा मोरटक्का रेलवे गेट, डायवर्ट होंगे वाहन

आज नौ घंटे बंद रहेगा मोरटक्का रेलवे गेट, डायवर्ट होंगे वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा. मोरटक्का रेलवे क्रासिंग सड़क से लगी पटरियों की मरम्मत के चलते शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खंडवा-इंदौर सड़क मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान फाटक नंबर 274 पर सुधार कार्य होगा। ऐसे में बसों को कोठी होकर 12 किमी घूमकर जाना पड़ेगा। इससे सफर 10 मिनट लंबा हो जाएगा।
इंजीनियर रब्बानी के मुताबिक ईस्ट इंडिया कंपनी ने सन 1875 से 1878 के बीच रेलवे लाइन बिछाई थी। इस मार्ग के लिए एक बहुत बड़ी राशि होल्कर वंश के शासकों ने दी थी।

बदला जाएगा 40 मीटर लंबा ट्रैक

सेक्शन इंजीनियर एमके रब्बानी के अनुसार मरम्मत के दौरान क्रासिंग से दोनों तरफ लगी करीब 40 मीटर लंबी रेलें (40) ट्रैक बदलें जाएंगे। इस काम के लिए करीब 50 कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी।

आज यह करेंगे

}सुबह9 बजे से ही यहां गेट को बंद कर ट्रैक नवीनीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

} ट्रैक बदलने के 2 दिन बाद गेट के बीच सड़क पर डामरीकरण होगा।

}एक ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ही दूसरे ट्रैक पर काम किया जाएगा। जिस पर काम नहीं होगा उस ट्रैक से धीमी गति से ट्रेन निकालेंगे।

ऐसे जाएगी बसें

}बड़वाह की ओर से आने वाले वाहनों को मोरटक्का से होते हुए कोठी जाकर सनावद की ओर आना होगा।

}सनावद से वाहनों को मोरटक्का की तरफ से बड़वाह-इंदौर, ओंकारेश्वर की ओर से निकाला जाएगा।

}इंदौर से आने वाली बसें भी इसी रूट से गुजरेंगी। छोटे वाहनों का भी इस रूट पर दबाव रहेगा।