आप के प्रदेश संयोजक की स्वागत रैली आज
आप के प्रदेश संयोजक की स्वागत रैली आज
खंडवा. आमआदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल रविवार को रैली निकालेंगे। श्री अग्रवाल सुबह 11.30 बजे खंडवा पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे निगम चौराहा पर स्वागत होगा। स्वागत कार्यक्रम एवं रैली में अक्षय हुंका, पूर्व विधायक कल्पना परुलेकर, कर्नल यूसी चौधरी एवं युवराज सिंह शामिल होंगे।