खंडवा. सत्यम शिवम सुंदरम् गीत की प्रस्तुति शुरू होते ही शनिवार रात माणिक्य स्मारक वाचनालय में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। जेसी सप्ताह के पांचवे दिन यहां मुंबई की कलाकार रैना लहरी ने संगीत निशा कार्यक्रम में प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार मंगलेश शर्मा ने बांसुरी वादन पर दाद बंटोरी। तहसीलदार शास्वत शर्मा ने भी गीत की प्रस्तुति दी। यहां दोपहर में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतियोगियों ने कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण, यातायात जैसे अन्य विषयों पर चित्र बनाए। शाम 6 बजे इंडोर स्टेडियम में मलखंभ प्रतियोगिता हुई।