पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्थर पर कागज लपेटकर फेंका लिखा सिर्फ सात दिन...मौत

पत्थर पर कागज लपेटकर फेंका लिखा- सिर्फ सात दिन...मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। शहर के गणेश तलाई क्षेत्र में शनिवार रात बदमाशों ने दो घरों पर फिर पथराव किया। इनमें से एक घर पर पत्थर के साथ धमकी भरा पत्र भी मिला। पत्र में लिखा- सिर्फ सात दिन... मौत। मकान पर आए पत्थर का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक संदिग्ध से पूछताछ भी की जा रही है।
रात सवा 10 बजे क्षेत्रवासी सुदेश पाल के घर पत्थर आया। इस पत्थर के साथ कागज देख लोगों के होश उड़ गए। असल में कागज पर धमकी लिखी थी। पत्थर के साथ आए पत्र को देखते ही क्षेत्र में हडकंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।


जांच कर रहे हैं : '' गणेशतलाई क्षेत्र में पत्थरबाजी के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।''-अनिल शर्मा, थाना प्रभारी, कोतवाली

एक सप्ताह से हो रहा पथराव : क्षेत्रवासी संतोष ज्ञानी ने बताया एक सप्ताह से आसपास के घरों पर पथराव हो रहा था। लोगों में भय का माहौल बदमाश पैदा करना चाहते हैं। शनिवार को ही सीसीटीवी कैमरा लगवाया। यह कैमरा उसी दिशा में लगाया जहां से रोज पत्थर रहे थे। शनिवार रात पहला पत्थर सुदेश पाल के घर पर आया। दूसरा हमारे यहां। दो दिन पहले राजकली पाल ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर शिकायत की थी।

सीसीटीवी फुटेज देखे संदिग्ध से पूछताछ : सीसीटीवी फुटेज में एक मकान की छत से पत्थर आते हुए दिखाई दे रहा है। दोनों ही पत्थर एक ही मकान के पास से आए। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने फुटेज देखने के बाद फरियादी संतोष ज्ञानी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 336 (पत्थर फेंकना ), 507 (अनाम संसूचना), 506 (जान से मारने की धमकी देना) केस दर्ज किया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

गणेश तलाई में दो मकानों पर शनिवार रात फिर पथराव, पत्थर के साथ कागज पर धमकी लिखी आने से लोग भयभीत, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
शरारती तत्वों की हरकत|
(धमकी भरा पत्र देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंची।)