- Hindi News
- 13 अक्टूबर को नहीं होगा राष्ट्रीय किशोर अलंकरण समारोह
13 अक्टूबर को नहीं होगा राष्ट्रीय किशोर अलंकरण समारोह
खंडवा. किशोरदा की पुण्यतिथि पर इस बार भी 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह नहीं होगा। इसकी अभी तक तैयारी नहीं हुई है और ही सम्मान देने के लिए नाम तय किए। इसके लिए ज्यूरी की बैठक भी नहीं हुई है। यह प्रक्रिया एक महीने पहले पूरी हो जाना थी। सितंबर के अंतिम सप्ताह में निकाय चुनाव की घोषणा हो सकी है। इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। आचार संहिता लगते ही इस तरह के कार्यक्रम रद्द हो जाएंगे। यही कारण है कि सम्मान समारोह की तैयारी नहीं हुई है। यह लगातार दूसरा साल है जब राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह नहीं होगा। 2013 में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण समारोह नहीं हुआ।
^समारोह की तैयारी तो है लेकिन इसके होने की संभावना कम है। चुनाव की घोषणा हो जाती है तो समारोह नहीं हो पाएगा।^ -रेणुतिवारी, डायरेक्टर,संस्कृति विभाग, भोपाल