- Hindi News
- इंदौर महापौर मोघे सिखाएंगे निगम चुनाव में जीत के गुर
इंदौर महापौर मोघे सिखाएंगे निगम चुनाव में जीत के गुर
...और इधर, कांग्रेसआप भी जुटे तैयारी में
आप कीस्थिति 10 दिन में होगी स्पष्ट
आमआदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने बताया 10 दिन में नगर निगम चुनाव स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा नगर निगम, नगर पंचायत और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर सदस्यों के साथ चर्चा होगी। आप तीनों ही स्थानीय चुनावों में सक्रियता से शामिल होगी।
कांग्रेस की कमेटीबनी 4 दिन बाद आएंगे आब्जर्वर
प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने बताया स्थानीय चुनावों के लिए कमेटी का गठन किया है। नगर निगम, नगर पंचायत और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए चार दिन बाद क्षेत्र में आब्जर्वर जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार पटेल ने बताया वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का काम चल रहा है।
भास्कर संवाददाता. खंडवा
भाजपा की जिला पदाधिकारियों की बैठकर रविवार को गौरीकुंज में होगी। दोपहर दो बजे बैठक में इंदौर के महापौर कृष्णमुरारी मोघे भाजपाइयों को नगर निगम चुनाव में जीत के गुर सिखाएंगे।
जिला बैठक में मंत्री विजय शाह, विधायक देवेंद्र वर्मा, लोकेंद्रसिंह तोमर एवं योगिता बोरकर सहित जिला पदाधिकारी शामिल होंगे। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा नेता स्थानीय चुनावों में इसे फिर दोहराने की जुगत में जुटे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी ने बताया बैठक में संगठनात्मक विषय पर चर्चा होगी। बैठक में इंदौर महापौर श्री मोघे निगम, नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जीत के तरीके बताएंगे।
गौरीकुंजकी ओर जाने से बचे लोग, लग सकता है जाम
मंत्री,विधायक और नेताओं के वाहनों की वजह से गौरकुंज के बाहर जाम की स्थिति बन सकती है। आम लोग इस ओर जाने से बचे। हालांकि पुलिस जवान तैनात किए हैं लेकिन जवान हमेशा की तरह नेताओं के वाहनों को कंट्रोल करने ज्यादा सफल नहीं होंगे।