पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंडवा जंक्शन पर लगेंगी 2 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन

खंडवा जंक्शन पर लगेंगी 2 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा जंक्शन पर दो ऑटोमेटिक (स्वचलित) टिकट वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। यह मशीन अगले कुछ महीने में लगेंगी। इन्हें एटीएम बूथ के पास अलग से बूथ बनाकर लगाया जाएगा। मशीन लगने के बाद लोगों को सेल्फ कार्ड जारी कराना होगा। इसे समय-समय चार्ज करना होगा। इस कार्ड से लोग कम दूरी के स्टेशनों के लिए जनरल क्लास का टिकट निकला सकेंगे। मशीन लगाने के लिए सर्वे हो चुका है। सर्वे रिपोर्ट जंक्शन से रेल मंडल को भेज दी है।

एटीएमकी तरह काम करेंगी मशीन - यहमशीन एटीएम की तरह ही काम करेंगी। मशीन से टिकट निकालने के लिए सेल्फ कार्ड होना जरूरी है। यह रेलवे देगा। इसे रुपए जमाकर चार्ज कराना होगा। कार्ड के साथ पिन मिलेगा। मशीन में कार्ड स्वीप करने के बाद पिन इंटर करने पर आपका खाला ओपन हो जाएगा। इसमें जरूरी जानकारी भरकर टिकट निकाला जा सकता है।

सर्वेपूरा, लगाएंगे मशीन

^रेलमंडल खंडवा-बुरहानपुर स्टेशन में चार एटीवीएम लगाएगा। सर्वे रिपोर्ट मिलते ही वहां मशीनें लगा दी जाएगी।^ -मनोजझंवर, पीआरओभुसावल मंडल