- Hindi News
- वर्गीकृत बाजार में गुमटी के लिए आवेदन कल से
वर्गीकृत बाजार में गुमटी के लिए आवेदन कल से
एसएन काॅलेज के सामने निगम द्वारा बनाए जा रहे अमर शहीद सीताराम यादव हॉकर्स जोन में गुमटी आवंटन के लिए 15 सितंबर से आवेदन लिए जाएंगे। यह आवेदन 25 सितंबर तक निगम के केश काउंटर पर सुबह 10.30 से 4.30 बजे तक लिए जाएंगे। कुल 72 गुमटियों में से 1 शहीद सीताराम यादव के परिवार, 17 इंदिरा चौक के विस्थापितों के लिए आरक्षित रखी है। बाकी 54 गुमटियों की आवंटन प्रकिया की जाएगी। आवेदन के बाद लॉटरी से आवंटन किया जाएगा। आवेदक को खंडवा का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदन फार्म के साथ 1 हजार रुपए शुल्क जमा कराया जाएगा। एक परिवार से एक ही आवेदन फार्म लिया जाएगा। आवंटन स्वीकृत, अस्वीकृत करने का अधिकार आयुक्त, एमआईसी और निगम परिषद को होगा। आवंटन के बाद शर्तों के अनुसार किराएदारी का अनुबंध किया जाएगा।