खंडवा. श्रीदादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र राहुल दुबे को राज्यपाल रामनरेश यादव ने पुरस्कृत किया। कॉलेज में बीई मैकेनिकल के सैद्धांतिक विषयों में सर्वाधिक अंक लाने वाले राहुल का चयन चांसलर स्कॉलरशिप में हुआ। राहुल रामनगर निवासी डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश दुबे और संध्या दुबे के पुत्र है।