- Hindi News
- नए नियम और योजनाओं को समझें बैंकर्स, मेलजोल भी बढ़ाएं
नए नियम और योजनाओं को समझें बैंकर्स, मेलजोल भी बढ़ाएं
स्थानीयहोटल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अवार्ड स्टाफ एंप्लाइज यूनियन भाेपाल अंचल का क्षेत्रीय सम्मेलन हुआ। इसमें भोपाल अंचल के पदाधिकारी जुटे। क्षेत्रीय सचिव संजय मिश्रा के नेतृत्व में हुए इस सम्मेलन की अध्यक्षता भोपाल से आए उप महासचिव रजत मोहन वर्मा ने की। सम्मेलन में महासचिव अरुण भोगरीवाल, महेश प्रसाद पटेल, उमेश कौशिक क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल हुए।
सम्मेलन नए नियमों योजनाओं को समझने, आपस में मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। क्षेत्रीय स्तर पर हुए इस सम्मेलन में बैंक यूनियन के पदाधिकारी सदस्य शामिल हुए।
क्षेत्रीय सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए पदाधिकारी।