- Hindi News
- सितंबर की बारिश ने पांच साल का रिकार्ड़ तोड़ा, अब तक 1.18 इंच ज्यादा
सितंबर की बारिश ने पांच साल का रिकार्ड़ तोड़ा, अब तक 1.18 इंच ज्यादा
शहर में इस साल सबसे ज्यादा बारिश हुई। सबसे कम बारिश पंधाना में दर्ज हुई। हरसूद दूसरे स्थान पर है। 1 जून से 13 सितंबर तक हुई बारिश ने 5 साल के रिकार्ड तोड़ दिए। इस साल शहर में 1.18 इंच ज्यादा बारिश हुई। पिछले साल अब तक 64.05 इंच बारिश हुई थी।
शनिवार दोपहर 3 बजे तेज बारिश हुई। बारिश भी शहर के कई क्षेत्रों में हुई। कई जगह बिलकुल भी नहीं हुई। इस दौरान आधे घंटे में पौन इंच बारिश हुई। शहर की सड़कें बारिश के पानी से तरबतर हो गई। शहर में 1 जून से अब तक जिले में 65.23 इंच औसत बारिश हो चुकी है। पिछले पांच साल में 13 सितंबर को बारिश ही नहीं हुई। जिले में औसत बारिश का आंकड़ा 43.70 इंच पर पहुंच गया है। पिछले साल जिले में 47.83 इंच औसत बारिश हुई थी।
शहर में आधे घंटे में पौन इंच बारिश हुई
पंधाना में 32 और हरसूद में 33 इंच बारिश
सबसेकम बारिश पंधाना में दर्ज की गई। यहां 1 जून से अब तक 32.04 इंच बारिश हुई। जबकि पिछले साल 33.34 इंच बारिश हुई थी। वहीं, हरसूद में इस साल 33.81 इंच बारिश हुई और 2013 में 46.11 इंच औसत बारिश हुई थी।
5 सालमें बारिश
वर्ष बारिश
2010 45.55
2011 40.09
2012 37.83
2013 64.05
2014 65.23
(भू-अभिलेख कार्यालय के मुताबिक 1 जून से 13 सितंबर तक, बारिश इंच में)
अचानक बारिश के शुरू होते ही युवती ने छाता खोल लिया। चित्र पड़ावा क्षेत्र का।
आगे क्या : मौसमकेंद्र भोपाल के निदेशक डॉ. अनुपम काश्यपी के मुताबिक गुजरात की तरफ से फिर बादल रहे है। इससे प्रदेश समेत निमाड़ में रविवार को बारिश की संभावना है।