पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंडवा में देररात तक बारिश का दौर चलता रहा। फोटो | जयमूिर्त पिल्ले

खंडवा में देररात तक बारिश का दौर चलता रहा। -फोटो | जयमूिर्त पिल्ले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। शुक्रवार रात भर खंडवा में मावठा गिरा। शहर के कई हिस्सों में बार-बार िबजली गुल होती रही। इस दिन निमाड़ के कई हिस्सों में बारिश हुई। बड़वानी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में ओले भी गिरे। शीतलहर चली। इंदौर, देवास, महू, बेटमा, पीथमपुर, बगड़ी-नालछा, मांडू, धामनोद, मनावर, धरमपुरी, दूधी, अमझेरा, घाटाबिल्लाैद, लेबड़, केसूर, गुणावद, सागौर में झमाझम बारिश हुई है।

निमाड़ में यहां बरसे बादल : खरगोन,महेश्वर, बालसमुद, कसरावद, सेगांव, करही, बलकवाड़ा, पाडल्या, बागोद, बलवाड़ा, धनोरा, ठीकरी, पलसूद खंडवा, बुरहानपुर।
औरप्रदेश में यहां भी बारिश : भोपाल,राजगढ़, गुना, विदिशा, सीहोर।
क्यों हुई बारिश : मौसम वैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि पश्चिमी मप्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसकी वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार आई नमी से बारिश हुई।
असर : फसलों काे फायदा : कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार चना और गेहूं के लिए यह बारिश फायदेमंद है।

आगे: तीन दिन और बूंदाबांदी : मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ. एसएस तोमर के अनुसार तीन दिन बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होगी।