पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुरहानपुर मेंे आठ फर्म पर आयकर विभाग का सर्वे

बुरहानपुर मेंे आठ फर्म पर आयकर विभाग का सर्वे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर। आयकर विभाग के संयुक्त दल ने शुक्रवार दोपहर शहर के तीन समूह की आठ फर्म पर छापा मारा। इंदौर, खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर के 45 अफसर-कर्मचारियों ने यहां दस्तावेजों की जांच की। आयकर विभाग की कार्रवाई से शहर के उद्योगपति और कारोबारियों में हड़कंप मच गया। देर शाम इंदौर से आयकर विभाग ज्वाइंट कमिश्नर आरआर मीना भी बुरहानपुर पहुंचे।
उनके निर्देशन में अफसरों ने देर रात तक यहां दस्तावेज खंगाले। बुरहानपुर जिला आयकर अधिकारी बीजू जॉन ने बताया इंदौर के ज्वाइंट कमिश्नर आरआर मीना के निर्देश पर चार जिलों के अफसर-कर्मियों के आठ दल बनाए गए।


दोपहर2 बजे से 10 अफसर और 35 कर्मचारी अलग-अलग फर्म पर कार्रवाई के लिए एक साथ दोपहर 2 बजे पहुंचे। दलों ने उद्योेग नगर स्थित खानभाई समूह के बुरहानपुर कोल्ड स्टोरेज, राजकमल समूह के राजेश इंडस्ट्रीज, आरआर टैक्सटाइल्स, कमल होटल की चार फार्म पर देर रात तक जांच की।
- इंदौर, खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर के आठ दलों ने की कार्रवाई।